लखनऊ : सैफई महोत्सव को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे महोत्सव का खर्चा 7 से 8 करोड़ रुपये था लेकिन प्रकाशित किया गया 300 करोड़ रुपये. तीन सौ करोड़ रुपये खर्चे की रिपोर्ट छापने वाले माफी मांगें.
अखिलेश ने कहा, 'पत्रकारों ने पास मांगे थे और पास नहीं मिलने से नाराज होकर इस तरह की रिपोर्ट दिखाई गई. पत्रकार तो खुद वहां ऑटोग्राफ लेने के मूड में थे. एक हिंदी अखबार ने तो ये रिपोर्ट छाप दी कि 300 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ. या तो वो उस खर्चे का ब्यौरा दे या फिर जिस पत्रकार ने ऐसी रिपोर्ट लिखी उसके खिलाफ एक्शन ले. हमें संघर्ष करने पर मजबूर न करें.'
अखिलेश यादव ने मीडिया पर एक और वार करते हुए कहा, 'सलमान खान के डांस की खबरें सबने दिखाई. लेकिन सलमान खान अस्पताल में गए ये किसी ने नहीं दिखाया. बच्चों से मिले और एक मां से कहा कि उसके बच्चे के इलाज का पूरा खर्चा वो उठाएंगे.'





