नए साल के पहले हफ्ते की टीआरपी के आंकड़े बताते हैं कि 'समाचार प्लस' न्यूज चैनल का उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में शानदार प्रदर्शन जारी है. जीआरपी, टीवीआर, शेयर और टीएसयू के मामलों में चैनल यूपी और उत्तराखंड में नंबर दो की पोजीशन पर बना हुआ है और उछाल पा रहा है. यूपी-यूके में जी न्यूज के बाद समाचार प्लस का स्थान है. इटीवी और इंडिया न्यूज में नंबर तीन की पोजीशन के लिए जद्दोजहद है.
राजस्थान की बात करें तो यहां 'समाचार प्लस' चैनल की शुरुआत हाल में ही हुई है. बावजूद इसके नंबर वन न्यूज चैनल ईटीवी का पीछा करते हुए समाचार प्लस दूसरे स्थान की कुर्सी पर पहुंच चुका है. जी ग्रुप के राजस्थान बेस्ड न्यूज चैनल जी राजस्थान प्लस मरुधरा नंबर तीन की पोजीशन पर है. इंडिया न्यूज और समय के बीच चौथे स्थान के लिए जद्दोजहद है.


इस बारे में समाचार प्लस चैनल के मुखिया उमेश कुमार का कहना है कि कंटेंट और आम जन से जुड़ाव की बदौलत चैनल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. इसका पूरा श्रेय चैनल से जुड़ी टीम को जाता है जिनके अथक मेहनत के बल पर समाचार प्लस शीर्ष पर पहुंचा है.





