Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंडिया न्यूज और टाइम्स नाऊ पर अखिलेश यादव ने गिराई गाज

खबर है कि इंडिया न्यूज नेशनल और इंडिया न्यूज रीजनल को उत्तर प्रदेश में सरकार ने ब्लैक आउट करा दिया है, यानि इसका केबल पर दिखना बंद हो गया है. बताया जाता है कि ऐसा यूपी सरकार से इंडिया न्यूज के लोगों के किसी विवाद के बाद हुआ है. कुछ कह रहे हैं कि पैसे का मामला है तो कुछ का कहना है कि कोई अन्य मसला. बताया जाता है कि सेटलमेंट के लिए एक राउंड बैठक भी हुई पर विवाद नहीं सुलझा. इसके बाद इंडिया न्यूज ने फिर से निगेटिव खबरों का प्रसारण शुरू किया तो सरकार ने इसे ब्लैकआउट करा दिया.

उधर, इंडिया न्यूज से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके चैनल पर मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर बहुत सारी खबरें चलाई गई उससे संभवतः प्रदेश सरकार नाखुश है. साथ ही मनोरंजन कर मंत्री पवन पांडेय के खिलाफ कई तथ्यात्मक स्टोरीज प्रसारित की गईं. हो सकता है कि पवन पांडेय ने ही डेन को बोलकर इंडिया न्यूज को बंद कराया हो. इंडिया न्यूज के लोगों ने इस कार्रवाई को मीडिया विरोधी करार दिया है.

उधर, टाइम्स नाऊ से खफा यूपी सरकार ने चैनल का प्रसारण नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में बंद करा दिया है. इस चैनल के यूपी के रिपोर्टर प्रांशु मिश्रा पर आरोप है कि वे अपनी पत्नी के साथ अखिलेश यादव के साथ हेलीकाप्टर में घूमे और सैफई महोत्सव का आनंद लिया लेकिन उनके चैनल ने काफी नकारात्मक लैंग्वेज का इस्तेमाल यूपी सरकार के प्रति किया. इससे नाराज अखिलेश ने टाइम्स नाऊ और इससे स्थानीय पत्रकार की आलोचना प्रेस कांफ्रेंस में भी की थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...