लंदन : भारतीय मूल के फ्रीलांस पत्रकार मानव मजूमदार का यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। भारतीय पत्रकार संघ के कई सदस्य कल गोल्डर्स ग्रीन शवदाहगृह में मजूमदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
मानव के बेटे और भारत में बीबीसी के संवाददाता संजय मजूमदार ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘मेरे पिता अपना दुख मनाते नहीं बल्कि अपने जीवन का जश्न मनाते हुए देखना पसंद करते।’’
73 वर्षीय मानव का 4 जनवरी को तड़के नींद की अवस्था में निधन हो गया। उनके परिवार में उनका बेटा संजय है।
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





