मैंने आज यूपी के प्रमुख सचिव आवास सदाकांत के खिलाफ मानहानि का वाद दर्ज कराया है. लखनऊ के सीजेएम न्यायालय से स्थानांतरित वाद को सीबीआई न्यायालय की जज रीता सिंह ने स्वीकार कर मेरे बयान हेतु दिनांक 20 जनवरी 2014 अगले सोमवार की तिथि मुक़र्रर की है. सदाकांत ने मेरे द्वारा गलत कार्य किये जाने का दुष्प्रचार किया था.
इसका प्रमाण मांगते हुए मैंने सदाकांत को लीगल नोटिस भी भेजा था. पर्याप्त समय के बाद भी लीगल नोटिस का जबाब न मिलने पर मैंने दो करोड़ का मानहानि का वाद दायर किया है. यह वाद CrPc की धारा 200 के तहत दायर किया है.
उर्वशी शर्मा
आरटीआई और सोशल एक्टिविस्ट
लखनऊ





