Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आसाराम, अखिलेश और ‘आप’ की तिरछी निगाह दीपक चौरसिया पर : जेल या बेल! (देखें वीडियो)

दीपक चौरसिया इन दिनों बहुत तेज स्पीड से चल रहे हैं. एक के बाद एक लगातार पंगे ले रहे हैं. पहले आसाराम से, जो अब भी जारी है. फिर आम आदमी पार्टी से, जो अब भी जारी है. और अब अखिलेश यादव से, जो अब शुरू हुआ है. दीपक चौरसिया की स्टाइल है कि जब वो किसी से पंगा लेते हैं तो उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं. फिर न वो पत्रकारिता की नैतिकता देखते हैं और न ही कोई दूसरा पैमाना मानते हैं.

दीपक चौरसिया इन दिनों बहुत तेज स्पीड से चल रहे हैं. एक के बाद एक लगातार पंगे ले रहे हैं. पहले आसाराम से, जो अब भी जारी है. फिर आम आदमी पार्टी से, जो अब भी जारी है. और अब अखिलेश यादव से, जो अब शुरू हुआ है. दीपक चौरसिया की स्टाइल है कि जब वो किसी से पंगा लेते हैं तो उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं. फिर न वो पत्रकारिता की नैतिकता देखते हैं और न ही कोई दूसरा पैमाना मानते हैं.

वो फिर कुछ भी अपने न्यूज चैनल पर दिखाने लगते हैं, आंय बांय सांय. आसाराम प्रकरण की कवरेज सबने देखा है. एक वक्त के बाद दीपक चौरसिया के चैनल पर यह मसला सिर्फ इसलिए दिखाया जाता रहा क्योंकि उन्हें आसाराम से बदला लेना था. ऐसा ही मामला आम आदमी पार्टी का है. बीजेपी और कांग्रेस के इशारे पर दीपक चौरसिया ने आम आदमी पार्टी को नेस्तनाबूत करने का बीड़ा उठाया हुआ है लेकिन बेचारे खुद नेस्तनाबूत हो रहे हैं.

अब ताजा मामला अखिलेश यादव का है. बताया जाता है कि लंबी चौड़ी डील न होने से खफा दीपक चौरसिया ने अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. अखिलेश ने भी इंडिया न्यूज को यूपी के कई प्रमुख जिलों में दिखाए जाने पर पाबंदी लगा दी है.

एक अन्य सूचना के मुताबिक टीआरपी के लिए आसाराम समर्थक एक नाबालिग लड़की का तमाशा इंडिया न्यूज चैनल पर बनाने के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर दीपक चौरसिया जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गए हैं. दिल्ली गैंग रेप के बाद नये बने कानून ‘‘पास्को’’ के तहत उनके खिलाफ मुकदमा हरियाणा में दर्ज हुआ था. बाद में एफआईआर नोएडा स्थानान्तरित करायी गयी और इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गये.

सूत्रों की मानें तो कोर्ट नम्बर 55 के रेगुलर कोर्ट में 15 जनवरी को मामला सुना जायेगा. दीपक की तरफ से ब्रजेश सहाय पैरवी कर रहे हैं. पास्को के तहत यह पहला मामला होगा जब जांच से पहले ही राहत मिलने की बात की जा रही है. देखना है कि दीपक को जेल होती है या बेल मिलती है.

अगर दीपक चौरसिया अपने चैनल के जरिए आसाराम के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं तो आसाराम समर्थकों ने भी दीपक चौरसिया की पत्रकारिता को लेकर वीडियो जारी करना शुरू कर दिया है. इस वीडियो को देखें…

http://bhadas4media.com/old1/video/viewvideo/775/media-world/noidafinalwithdc.html

एक नाबालिग लड़की को बदनाम करने, उस पर अभद्र आरोप लगाने और पहचान उजागर करने को लेकर दीपक चौरसिया के खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई के लिए और दीपक की गिरफ्तारी के लिए आसाराम समर्थकों ने नोएडा में कई बार जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया, लेकिन मेनस्ट्रीम मीडिया ने इसका कहीं जिक्र तक नहीं किया. दीपक चौरसिया के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का ये वीडियो देखें…

http://bhadas4media.com/old1/video/viewvideo/776/media-world/noidadharna03012014.html


संबंधित खबरें…

इंडिया न्यूज और टाइम्स नाऊ पर अखिलेश यादव ने गिराई गाज

xxx

सिर्फ 'न्यूज नेशन' ही नहीं, 'इंडिया न्यूज' और 'न्यूज24' के भी खिलाफ हुआ है एफआईआर

xxx

Wanted Posters of Deepak Chaurasia, Ajit Anjum and Ajay Kumar

xxx

आसाराम समर्थकों ने दीपक चौरसिया, अजीत अंजुम और अजय कुमार के खिलाफ जारी किया प्रेस नोट

xxx

एफबी पर आसाराम समर्थकों ने दीपक चौरसिया को भी लिया निशाने पर

xxx

अवधेश कुमार को भी लगता है कि आसाराम पर बहस ने टीवी बहस का स्तर गिराया है

xxx

उफ्फ… इंडिया न्यूज पर डिबेट का इतना घटिया स्तर.. इस पतन को क्या नाम दें?

xxx

'इंडिया न्यूज' चैनल में 'भड़ास' पर पाबंदी

xxx

कांग्रेसी चैनल की दलाली करने वाले अनुरंजन झा को डा. कुमार विश्वास ने दिया ज्ञान

xxx

अनुरंजन झा ही नहीं, विनोद शर्मा और दीपक चौरसिया पर भी मुकदमा

xxx

सुपारी पत्रकारों और कांग्रेसी चैनल मालिक के खिलाफ मुकदमा ऐतिहासिक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...