पत्रकारों को जाने क्या हो गया है. कोई ऐसा बुरा काम नहीं है जिसमें पत्रकार लिप्त ना हों. ताजी सूचना अल्मोड़ा से है. यहां का पत्रकार महेश राठौर पिछले दिनों हल्द्वानी में कालगर्ल के साथ पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि इस पत्रकार ने ही लड़की को कालगर्ल बनाया और कई लोगों के सामने उसे परोस चुका है.

बकौल पुलिस, यह पत्रकार इस लड़की को देहरादून ले जा रहा था, अपने दिग्गजों को परोसने के लिए. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से राष्ट्रीय सहारा के एक बड़े पदाधिकारी देहरादून आए हुए थे, उनकी सेवा में ये लड़की ले जाई जा रही थी.





