जनसंदेश टाइम्स, इलाहाबाद से सूचना है कि क्राइम रिपोर्टर अमित श्रीवास्तव ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत हिंदी डेली न्यूजपेपर सिटी टाइम्स के साथ की है. उन्होंने नई जगह चीफ क्राइम रिपोर्टर बनाया गया है.
चर्चा है कि नेशनल दुनिया में उठा पटक के दौर में मुख्य संपादक के साथ-साथ कई पुराने दिग्गजों का पत्ता साफ कर दिया गया है. इसी की अगली कड़ी में अब नेशनल दुनिया की ग्रुप डिजाइन हैड अनिता सिंह का नाम भी जुड़ने जा रहा है. उनकी जगह सम्भवत: नेशनल दुनिया राजस्थान के डिजाइन हैड सत्यजीत तालुकदार को दी जानी है. इसी कारण तालुकदार को नेशनल दुनिया के दिल्ली हैड क्वार्टर बुलाया गया है.
वॉयस आफ लखनऊ से सूचना है कि क्राइम रिपोर्टर राजीव जैन ने इस्तीफा दे दिया है. साल के अंतिम माह में रिपोर्टिंग हेड अमृतांशु मिश्र ने यहां से इस्तीफा देकर झांसी से प्रकाशित दैनिक जनसेवा मेल के लखनऊ ब्यूरो प्रमुख के पद पर ज्वाइन कर लिया था.
हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार रहे नागेंद्र शर्मा भी आम आदमी पार्टी के साथ हो लिए हैं. नागेंद्र को केजरीवाल का मीडिया सलाहकार बनाया जा रहा है.
भड़ास तक अपनी बात, रिएक्शन, राय, खबर पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.






