: खलीज टाइम्स ने प्रकाशित की रिपोर्ट : नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर इन दिनों विवादों में है। मामला दुबई में एक पत्रकार पर गुस्से से चीखने का है। खलीज टाइम्स का यह पत्रकार एक प्राइवेट पार्टी में शशि थरूर का इंटरव्यू ले रहा था। यह मामला सोशल नेटवर्किंग साइट पर आने के बाद खूब चर्चाओं में है। इसको लेकर खलीज टाइम्स और सुनंद पुष्कर एक-दूसरे पर हमले बोल रहे हैं। जी न्यूज ने भी सोमवार को अपने प्राइम टाइम में इस बारे में रिपोर्ट दिखाई है।
शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर दुबई में एक प्राइवेट में थे। इसी दौरान खलीज टाइम्स का रिपोर्टर मुआज शाबंदरी शशि थरूर उनका इंटरव्यू ले रहा था। यह देखकर सुनंदा गुस्से में आ गई और दूर से ही चीखने लगी। उसने पत्रकार को वहां से जाने के लिए कह दिया। वह बोली इसीलिए मैं मीडिया से नफरत करती हूं। वह यहीं नहीं रूकी और उसने टाइम्स नाउ के प्रमुख अर्नब गोस्वामी का उदाहरण दिया।
सुनंदा ने कहा कि उसने अर्नब पर वाइन फेंक दी थी और क्या वह उसके साथ नहीं कर सकती। सुनंदा से जुड़ा यह विवाद जल्द ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर छा गया और खलीज टाइम्स ने भी उस पर आक्रामक रिपोर्टिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुनंदा भी बचाव में आ गई। सुनंदा ने अपने बचाव में ट्विटर का सहारा लिया।
युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार दीपक खोखर की रिपोर्ट. संपर्क: 09991680040





