Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दिबांग ने सुधांशु मित्तल पर चीखकर और धमका कर खुद को कमजोर कर लिया

Deepak Sharma :  दबंग नही आप दिबांग सर हैं… हिंदी पत्रकारिता के एक बड़े हस्ताक्षर हैं दिबांग. आजतक को बड़ा करने और एनडीटीवी को जमाने में उनका बड़ा हाथ है. टाईम्स आफ इन्डिया में अंग्रेजी की पत्रकरिता भी की. ILLUSTRATED WEEKLY के सुनहरे दौर में भी रहे. एबीपी न्यूज़ के शाजी ज़मान से कहीं ज्यादा रचनात्मक प्रयोग किये हैं दिबांग ने हिंदी चैनल जगत में. लेकिन मैं उनकी सबसे ज्यादा इज्ज़त इसलिए करता हूँ की वो सुदूर अरुणाचल प्रदेश में पले बड़े.

Deepak Sharma :  दबंग नही आप दिबांग सर हैं… हिंदी पत्रकारिता के एक बड़े हस्ताक्षर हैं दिबांग. आजतक को बड़ा करने और एनडीटीवी को जमाने में उनका बड़ा हाथ है. टाईम्स आफ इन्डिया में अंग्रेजी की पत्रकरिता भी की. ILLUSTRATED WEEKLY के सुनहरे दौर में भी रहे. एबीपी न्यूज़ के शाजी ज़मान से कहीं ज्यादा रचनात्मक प्रयोग किये हैं दिबांग ने हिंदी चैनल जगत में. लेकिन मैं उनकी सबसे ज्यादा इज्ज़त इसलिए करता हूँ की वो सुदूर अरुणाचल प्रदेश में पले बड़े.

उन्होंने देश की धडकन से हज़ारों मील दूर रहकर हिंदी को चुना और उसका सम्मान किया. उनकी हिंदी और उनका उच्चारण ….खांटी हिंदी के कई मठाधीश पत्राकारों से बेहतर है. और उनके समाजवाद, उनके राष्ट्रवाद को भी सलाम है. लेकिन दिबांग सर ने आज निराश किया. शाम को एबीपी में एक बहस के दौरान बीजेपी के सुधांशु मित्तल से वो ऐसा भिडे की लव्ज़ …जुबां से भी ज्यादा तीखे हो गए. "सुधांशु मित्तल हिम्मत कैसे हुई…सुधांशु मित्तल शर्म करो …" दिबांग चीखते रहे, धमकाते रहे और अपने तर्कों को कमज़ोर करते गए. वो पूरी तरह मित्तल के जाल में थे और उनकी क्रोधाग्नि उनके तर्कों को झुलसाती चली गई.

दिबांग से मेरा मुकाबला नहीं. उनकी कद काठी और मेरे ओहदे में ज़मीन आसमान का फर्क है. लेकिन दिबांग सर, आप अगर इमोशनल ना हुए होते तो मित्तल शायद दुबारा अपनी जुबां ना खोल पाते. हम अक्सर फौरी तौर पर रिएक्ट करते हैं और झुंझलाहट में खुद की क्षमता घटा लेते हैं. कभी गुस्से को बीच में ही रोक कर पी लीजिए, फिर थोडा रुक कर बोलिए ….बाज़ी पलट जायेगी.

दिबांग सर, आपको तो मित्तल ने स्क्रीन पर थोड़ा बहुत ही कहा …मुझे तो सलमान खुर्शीद साहब ने अपने घर में जो कहा ..ज़रा उसकी कल्पना करिये …. मेरी एक ही सलाह है जब भी कोई नेता कमर के नीचे बाण मारे या सुपर व्हाईट झूठ बोले . …तो तिलमिलाएये नही …जरा रुक कर एक गहरी सांस लीजिए …तर्क को कसौटी पर कसिये … फिर जूता भिगो भिगो कर …जी हाँ लव्जों को जूते में भिगो भिगो कर मारिये….बड़े ही अदब के साथ…सामने वाला संतुलन खो देगा.

आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...