Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार आशुतोष अवसरवादी हैं : विनोद कुमार बिन्‍नी

नई दिल्‍ली। आज प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले लक्ष्‍मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने आईबीएन 7 से इस्‍तीफा देकर पार्टी में शामिल हुए पत्रकार आशुतोष को भी नहीं छोड़ा और कहा कि वह अवसरवादी हैं और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। बिन्‍नी ने उन आरोपों के जवाब में यह कहा जिसमें आशुतोष ने कहा था कि स्‍वार्थी और अवसरवादी लोगों के लिए 'आप' में कोई जगह नहीं है।

नई दिल्‍ली। आज प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले लक्ष्‍मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने आईबीएन 7 से इस्‍तीफा देकर पार्टी में शामिल हुए पत्रकार आशुतोष को भी नहीं छोड़ा और कहा कि वह अवसरवादी हैं और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। बिन्‍नी ने उन आरोपों के जवाब में यह कहा जिसमें आशुतोष ने कहा था कि स्‍वार्थी और अवसरवादी लोगों के लिए 'आप' में कोई जगह नहीं है।

हालांकि आशुतोष ने जवा‍ब‍ दिया कि अभी तक लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने कुछ भी फैसला नहीं किया है, अत: बिन्‍नी के आरोप बेबुनियाद हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट देने के मुद्दे पर पार्टी नेता योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल में भी मतभेद उभर कर सामने आ गये हैं। जहां कल केजरीवाल ने कहा था कि हम किसी भी सिटिंग एमएलए को लोकसभा का टिकट नहीं देंगे वहीं योगेंद्र यादव ने कहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

केजरीवाल ने बिन्‍नी पर आरोप लगाये थे कि बिन्‍नी पहले तो मंत्रिमंडल में मंत्री का पद चाहते थे लेकिन जब हमने मना किया तो वह लोकसभा में टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन हमने किसी भी विधायक को लोकसभा का टिकट न देने का फैसला किया है। विनोद कुमार बिन्‍नी के आरोपों को योगेंद्र यादव ने अनुशासनहीनता कहा है और बताया कि पार्टी उनको कारण बताओ नोटिस जारी करेगी।

वहीं बिन्‍नी का कहना है कि जनता के हितों की बात करना अगर अनुशासनहीनता है तो मैं यह सौ बार करने को तैयार हूं। बिन्‍नी के बगावती सुरों के बाद अब कई और असंतुष्‍ट विधायक सामने आ सकते हैं। भाजपा से 'आप' में शामिल हुई टीना शर्मा और कैप्‍टन गोपीचंद ने कई मुद्दों पर पार्टी से असहमति जाहिर की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...