अगर आप न्यूज चैनल में रिपोर्टर बनना चाहते हैं तो आपकी जेब में पैसा होना चाहिए! जी हां, यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि आपको रफ्तार टाइम टीवी में रिपोर्टर बनने के लिए पैसे देने पड़ेंगे. अगर आप तहसील रिपोर्टर बनना चाहते हैं तो आपकी जेब में बीस हजार होना चाहिए और जिले के ब्यूरोचीफ बनना चाहते हैं तो पचास हजार खर्च करने पड़ेंगे. वैसे भी किसी भी चैनल का जिले में एक रिपोर्टर होता है, पर टाइम टीवी तहसील स्तर पर भी पत्रकार बनाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसा वसूल सके.
ये बातें मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि ये रफ्तार टाइम टीवी के एमडी गौरव सिंह की बात है. उनका कहना है कि जिला संभालना है तो पचास हजार दो और रिपोर्टर बनना है तो बीस हजार खर्च करो. वाह रे चैनल और वाह रे एमडी.
डीडी मिश्र
मोबाइल – 9968505266






