भोपाल : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की प्रतियोगी एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में हुए घोटाले से संबंधित दस्तावेज होने का दावा करने वाले चार दिनों से लापता पत्रकार कुंवर मोहम्मद अली ताजवर खान कल अपने घर लौट आए।
पुलिस को दिए बयान में पत्रकार ताजवर ने कहा है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने निजी काम से दतिया एवं जबलपुर गए हुए थे तथा कल सुबह ही बरखेड़ा स्थित अपने घर पहुंचे।






