गाजियाबाद में कार्यरत एक दरोगा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे एक महिला पत्रकार को अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में पकड़ा गया है. मनचले दरोगा को सबक सिखाने वाली महिला पत्रकार ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत की थी.
गाजियाबाद के एसपी सिटी मुनिराज ने बताया कि विकास यादव नाम के इस दरोगा की हाल में ही पोस्टिंग गोविंदपुरम से बृज बिहार लिंक रोड पर की गई थी. इस संबंध में दिल्ली पुलिस से डिटेल्स मांगी गई है. एसएससपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.






