पटना में शुरू हुए अखबारी युद्ध में एक अदभुत दृश्य तब घटित हुआ जब लांचिंग के ही दिन भास्कर से आठ लोगों ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान अखबार ज्वाइन कर लिया. हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक तीर विजय सिंह को पहले दैनिक भास्कर वालों ने झटका दिया था और एक ही दिन में दस बारह लोगों को तोड़ लिया था. अब तीर विजय सिंह ने करारा बदला लेते हुए दैनिक भास्कर को ऐन लांचिंग के दिन ही मुंहतोड़ जवाब देकर सकते में डाल दिया है.
अभी तक आठ लोगों के इस्तीफे हो चुके हैं और इन लोगों ने भास्कर छोड़कर हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया है. इनमें से कुछ के नाम भड़ास को पता चले हैं, जो इस प्रकार हैं… मनोरंजन, रमेंद्र झा, मुकेश बालयोगी, रविशंकर सिंह, रोहित कुमार आदि. बताया जा रहा है कि अभी कई और लोग भास्कर छोड़कर हिंदुस्तान ज्वाइन कर सकते हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.





