Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक सवेरा के पत्रकार ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला मीडियाकर्मी को दी धमकी

जालंधर से खबर है कि एक शादीशुदा महिला ने ‘दैनिक सवेरा’ के पत्रकार लखबीर सिंह तथा उसके साथी सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिंदा पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देने के आरोप लगाए हैं. थाना रामा मंडी की पुलिस ने इस संबंध में पत्रकार लखबीर सिंह तथा उसके साथी छिंदा पर आई.पी.सी. की धारा 294, 354-ए, 506, 509 तथा 67-ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है.

जालंधर से खबर है कि एक शादीशुदा महिला ने ‘दैनिक सवेरा’ के पत्रकार लखबीर सिंह तथा उसके साथी सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिंदा पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देने के आरोप लगाए हैं. थाना रामा मंडी की पुलिस ने इस संबंध में पत्रकार लखबीर सिंह तथा उसके साथी छिंदा पर आई.पी.सी. की धारा 294, 354-ए, 506, 509 तथा 67-ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सोफी पिंड निवासी उक्त महिला ने पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि वह शाम को निकलते एक दैनिक समाचार-पत्र में पिछले माह से काम कर रही है और इस सिलसिले में वह ज्यादातार फील्ड में ही रहती है. उसने कहा है कि इसी दौरान उसकी मुलाकात पत्रकार लखबीर सिंह से हो गई.

उसने बताया कि लखबीर सिंह उसे पहले से ही जानता था और उसे उसने अपनी बहन बनाया था. उसने बताया कि जब वह फील्ड में आई तो लखबीर सिंह को इस बात की ईर्ष्या होने लगी. उसने शिकायत में कहा कि लखबीर बना तो उसका भाई था और उसके घर भी आता-जाता था लेकिन फील्ड में मिलने पर वह उससे अश्लील बातें करता था. उसने बताया है कि उसने उसे ऐसी बातें करने से कई बार मना भी किया लेकिन वह बाज नहीं आया.

उसने बताया कि वह 4 जनवरी की शाम को 5.18 बजे रामा मंडी फ्लाईओवर के पास थी. इसी दौरान इसे लखबीर सिंह के मोबाइल से काल आई और उसने उसे अपने दोस्तों गुरबीर, छिंदा तथा रमन से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. उसने कहा है उसके मना करने पर लखबीर सिंह ने उसे धमकाया कि अगर उसने उसकी बात न मानी तो वह उसे फील्ड में किसी भी कीमत पर काम नहीं करने देगा.

शादीशुदा महिला ने शिकायत में कहा है कि लखबीर सिंह ने मोबाइल पर जो भी बातें उसके साथ की हैं, उसकी पूरी रिकार्डिग भी उसके पास मौजूद है. महिला ने लखबीर सिंह तथा सुरेन्द्र सिंह छिंदा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कड़ी सजा दी जाए और उसकी सुरक्षा को भी यकीनी बनाया जाए. पता चला है कि कमिश्नर पुलिस ने ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल को कमिश्नर पुलिस की ओर से मामले की जांच सौंपी है.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...