मुंबई। टि्वटर पर सक्रिय रहने वाले फिल्मकार महेश भट्ट का मानना है कि सोशल मीडिया डरपोक लोगों को ऑनलाइन रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है। महेश भट्ट के टि्वटर पर 6 लाख से अधिक प्रशंसक हैं।
भट्ट ने शनिवार को ट्वीट किया, सोशल मीडिया कायरों और नफरत करने वालों को वह घटिया बातें कहने के लिए उकसाता है जो वह वास्तविक जिंदगी में लोगों के मुंह पर कहने की कभी हिम्मत नहीं करेंगे।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.





