लखनऊ : श्री मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मीडिया क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है. श्री इंफ्राटेक के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने श्री ग्रुप की मासिक पत्रिका का लोकार्पण किया. पिछले दो साल से श्री टाइम्स हिंदी दैनिक, उर्दू अखबार नज़र, श्री न्यूज़ वेब न्यूज पोर्टल और श्री न्यूज़ चैनल के नियमित प्रसारण के बाद श्री इंफ्राटेक के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने श्री ग्रुप की मासिक पत्रिका 'श्री वर्ल्ड' का लोकार्पण लखनऊ में किया.
बली प्रेक्षा गृह में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर कवि गोपालदास नीरज, डॉ. चक्रधर नलि, नवाब मीर अब्दुल्लाह जाफर और योगेश प्रवीण समेत कई नामचीन साहित्यकार मौजूद रहे. राजनीतिक गतिविधियों से लेकर समाज के हर पहलुओं पर नजर रखने वाली इस मासिक पत्रिका को लेकर कवि गोपालदास नीरज ने कहा कि ये खबरों की नई पेशकेश साबित होगी. श्री वर्ल्ड पत्रिका के लोकार्पण के वक़्त तमाम नामचीन हस्तियां मौजूद थीं. इस मौके पर श्री इंफ्राटेक के चेयरमैन मनोज द्विवेदी के अलावा कंपनी के पदाधिकारी भी शामिल हुए. लोकापर्ण समारोह में आए कलाकारों, बुद्धिजीवों और साहित्यकारों को समान्नित भी किया गया.





