पी7न्यूज से इस्तीफा देकर श्रीपाल शक्तावत ने इंडिया न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है. श्रीपाल कई वर्षों से पी7न्यूज के साथ थे. वे राजस्थान के ब्यूरो हेड थे. उन्होंने अपनी नई पारी के बारे में फेसबुक पर घोषणा की है.
हिंदुस्तान पलवल से खबर है कि यहां नियुक्त ब्यूरो प्रमुख भोला पांडेय ने फरीदाबाद में अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है. पलवल में अब हिंदुस्तान अखबार में विनोद शर्मा रह गए हैं.
दार्शनिक मुम्बई प्रेस मीडिया अवार्ड प्रत्येक वर्ष अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है. वर्ष 2013 के लिए बेस्ट पी.आर.ओ का सम्मान सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण के हाथों संजय भूषण पटियाला को दिया गया. संजय भूषण पटियाला मूलतः इलाहाबाद के रहने वाले हैं परन्तु इनका जन्म, लालन पोषण शिक्षा दीक्षा बिहार की राजधानी पटना में हुई है. संजय भूषण पटियाला अभी तक एक सौ हिंदी भोजपुरी फिल्मों का पीआरओ शिप कर चुके हैं.
हिन्दुस्तान बनारस में स्टिंगर के रूप में कार्यरत जयंत चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला में सब एडिटर के रूप में पहुंचे हैं. अमर उजाला गोरखपुर से सब एडिटर स्वप्निल श्रीवास्तव का वाराणसी तबादला हो गया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






