Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नवीन जिंदल के टीवी चैनल ने खोली हुड्डा की पोल

हरियाणा पर आधारित कई टीवी चैनल हैं। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केडी सिंह का चैनल 'तहलका एवन' है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अम्बाला शहर के विधायक पंडित विनोद शर्मा के बेटे भी 'इंडिया न्यूज चैनल' और 'आज समाज' अखबार चला रहे हैं। गीतिका कांड में कथित आरोपों के चलते सजा भुगत रहे अपने तारा बाबा के परम भक्त और सिरसा के विधायक गोपाल कांडा का भी 'हरियाणा न्यूज चैनल' है।

हरियाणा पर आधारित कई टीवी चैनल हैं। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केडी सिंह का चैनल 'तहलका एवन' है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अम्बाला शहर के विधायक पंडित विनोद शर्मा के बेटे भी 'इंडिया न्यूज चैनल' और 'आज समाज' अखबार चला रहे हैं। गीतिका कांड में कथित आरोपों के चलते सजा भुगत रहे अपने तारा बाबा के परम भक्त और सिरसा के विधायक गोपाल कांडा का भी 'हरियाणा न्यूज चैनल' है।

भाजपा नेता अभिमन्यु के परिवार का 'हरिभूमि' अखबार है। वैसे इन दिनों अपने नवीन जिंदल और सावित्री जिंदल के 'फोकस टीवी चैनल' ने तो हरियाणा में लठ गाड़ रखा है, हुडडा सरकार की पोल खोलकर। पिछले दिनों तो फोकस टीवी ने कमाल ही कर दिया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कार्यक्रम चलाया फिर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामले उठाए और तो और हुडडा के गृह जिले रोहतक के सुडाना में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार और फिर पुलिस द्वारा थाने में उस लड़की की पिटाई का मामला भी उठाया।

हालांकि जिंदल परिवार के हुड्डा साहब से काफी मधुर सम्बन्ध रहे हैं। स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल जो एक नेक दिल इंसान और बिजनेसमैन के साथ-साथ सच्चे समाजसेवी होने के नाते आड़े वक्त में अपनों की मदद करने से कभी भी नहीं चूकते थे। आज तक प्रदेश के राजनीतिक हलकों में अक्सर यह चर्चा का विषय रहता है कि स्वर्गीय जिंदल साहब ने 2005 में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भजनलाल की बजाय भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की खुलकर मदद की थी। कुछ दिन पहले इंडियन एक्सप्रैस अखबार में दिल्ली से एक छोटी सी खबर छपी लेकिन ज्यादातर अखबारों और चैनलों में सरकार ने खबर रुकवा दी। अब आपकी ज्यादा उत्सुकता ना बढ़ाकर असली मुददे पर आते हैं।

सामाजिक न्याय विभाग की मंत्री कुमारी शैलजा ने विकलांगों का दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था। सम्मेलन में हरियाणा से भी विकलांग आए थे। सोनिया गांधी समारोह की अध्यक्षता कर रही थी। एक विकलांग जो कि सैलजा के हलके अम्बाला से था, कविता पढ़ रहा था। उसने सोनिया गांधी की तारीफों के पुल बांध दिए। सोनिया गांधी को सही मायने में भारतीय नारी बताया तो सोनिया भी मुस्कराए बिना नहीं रह सकीं। फिर एकदम उस विकलांग ने एटम बम्ब फोड़ दिया। कहने लगा कि मैं अपनी निजी पीड़ा बयान करना तो नहीं चाहता था लेकिन सोनिया जी की सादगी ने मुझे हौसला दिया है।

फिर बोले भूपेंद्र सिंह हुडडा ने उनसे वायदा खिलाफी की है। वो गोल्ड मैडलिस्ट है। हुडडा साहब ने उसे नौकरी देने का वादा किया था लेकिन दर-दर भटकने के बाद उन्होंने यानि हुडडा ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। अब सोनिया के साथ बैठी सैलजा मंद-मंद मुसकुरा रही थीं। अब सीआईडी वाले जांच कर रहे हैं कि क्या उस विकलांग को सैलजा ने सिखाकर तो नहीं भेजा था। इस सारे एपिसोड को फोकस टीवी ने अपने रात के बुलेटिन में पूरे तीन मिनट तक विस्तार से दिखा दिया। यह बहुत खुशी का विषय है कि आजकल पेड न्यूज के दौर में कम से कम एक चैनल तो सच्चाई बयान कर रहा है। हालांकि रात को खबर आने के बाद सरकार ने फटाफट ऐसा प्रबंध किया कि सुबह के बुलेटिन में जब खबर प्रसारित हुई तो काफी काट-छांट कर।

'तहलका एवन' भी सरकार की खिचाई करते हैं। गोहाना रैली में सरकार के बारे में कुछ टिप्पणियों से खफा होकर हुड्डा सरकार ने उसका प्रसारण ही बंद करवा दिया था। तहलका की बात तो समझ आती है क्योंकि वो केडी सिंह का है लेकिन नवीन जिंदल तो कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र से सांसद और हुडडा के करीबी भी हैं पर उनकी तारीफ़ करनी पड़ेगी कि पार्टी और निजी संबंधों को ताक पर रख कर उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आन-बान को कायम रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास किया। उम्मीद है कि फोकस टीवी से अखबार और अन्य चैनल अवश्य प्रेरणा लेंगें।

तत्कालन्यूज डाट काम से साभार.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...