Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘आईबीएन7’ वाले आशुतोष और ‘जनवाणी’ वाले सलीम की सोच

Saleem Akhter Siddiqui : राजनीति में आने से पहले आशुतोष ने अपनी मनस्थिति के बारे में आज के 'हिंदुस्तान' अखबार में लिखा है, ‘नौकरी छोड़ंगा, तो घर कैसे चलेगा? घर और कार की ईएमआई कैसे दी जाएगी? क्या सिर्फ मनीषा की बेहद मामूली तनख्वाह से घर चल पाएगा? बैंक में जमा पैसों से कुछ ही महीने घर चल सकता है। मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूं। पिताजी रिटायर हो चुके हैं। बिना सोचे-समझे राजनीति में कूदना, नौकरी छोड़ना एक बहुत ही कठिन फैसला है। पत्नी से चर्चा की। पिताजी और सास-ससुर से बात की। एकाध दोस्तों से भी पूछा। पत्नी ने जब कहा कि घर चल जाएगा, तुम चिंता मत करो, तो मन हल्का हुआ।

अब मैं आपको अपनी सुनाता हूं। एक दिन अलसाई से सुबह चाय के साथ अखबार पढ़ते हुए मैंने अपनी शरीक-ए-हयात से कहा, सोच रहा हूं मैं भी आप ज्वाइन करलूं? पत्नी ने छूटते ही जवाब दिया, ‘घर कैसे चलेगा? लड़की बड़ी हो रही है, उसकी शादी का सोचो।’ दरअसल, मेरी पत्नी आशुतोष की पत्नी की तरह मामूली नौकरी भी नहीं करती है। कुल मिलाकर आशुतोष कहना चाहते हैं कि यदि आपके पास घर चलाने का ‘जुगाड़’ है, तो राजनीति में आओ वरना घर बैठे ही क्रांति-क्रांति चिल्लाते रहो। क्या आपको भी नहीं लगता कि क्रांति करने से ज्यादा जरूरी घर चलाना है? राजनीति भरे पेट का सौदा है?

मेरठ से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'जनवाणी' में कार्यरत वरिष्ठ ब्लागर और पत्रकार सलीम अख्तर सिद्दीकी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...