वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी ने न्यूज एक्सप्रेस से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे तथा कंटेंट हेड की भूमिका निभा रहे थे. खबर है कि उन्होंने महुआ न्यूज ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां एसोसिएट ईपी बनाया गया है. उमेश पिछले सत्रह वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. प्रिंट और टीवी दोनों माध्यमों पर बढि़या पकड़ रखने वाले उमेश चतुर्वेदी ने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी. इसके बाद वे दैनिक भास्कर, बीएजी, इंडिया टीवी, जी न्यूज, यूएनआईटीवी, सीवीबी न्यूज समेत कई संस्थानों में काम किया. सीवीबी से इस्तीफा देने के बाद वे न्यूज एक्सप्रेस से जुड़ गए थे. उमेश जाने-माने स्तंभकार भी हैं. इनके लेख देश के तमाम अखबारों में प्रकाशित होते रहते हैं.
साधना न्यूज से खबर है कि डीडी मिश्रा ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. इसके पहले वे न्यूज वन इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी.





