Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

टीवी की ‘व्युअरशिप’ को ‘इंडिया’ के साथ कन्फ़्यूज़ करने की गलतफ़हमी के ये लोग ला-इलाज रोगी हैं : उदय प्रकाश

Uday Prakash : सुबह उठते ही, जब अरविंद केजरीवाल का चेहरा सूजा हुआ था, बीच-बीच में खांसी आ रही थी, आंखें नींद की खुमारी से भारी थीं, आवाज़ भर्राई हुई थी और टीवी चैनल के कर्मचारी उनसे 'अराजकता' वगैरह के बारे में पूछ रहे थे, तब उनका जवाब था- ''देश की राजनीति बदल रही है. सारा पोलिटिकल डिस्कोर्स बदल रहा है. इस बात को राजनीतिक नेता और मीडिया वाले सीख लें…!''

Uday Prakash : सुबह उठते ही, जब अरविंद केजरीवाल का चेहरा सूजा हुआ था, बीच-बीच में खांसी आ रही थी, आंखें नींद की खुमारी से भारी थीं, आवाज़ भर्राई हुई थी और टीवी चैनल के कर्मचारी उनसे 'अराजकता' वगैरह के बारे में पूछ रहे थे, तब उनका जवाब था- ''देश की राजनीति बदल रही है. सारा पोलिटिकल डिस्कोर्स बदल रहा है. इस बात को राजनीतिक नेता और मीडिया वाले सीख लें…!''

उन्होंने व्यावसायिक मीडिया को सलाह दी कि वे ज़रा जनता से जुड़ें… अगर यह सब कुछ 'नौटंकी' है, तो एक भ्रष्ट और असंवेदनशील हो चुकी व्यवस्था को बदलने के लिए यह 'नौटंकी' ही सबसे प्रभावशाली माध्यम है. उस बासी, वैभवशाली और बंद प्रेक्षागृहों में चलने वाले कपटी रंगमंच का पर्दा धीरे-धीरे गिर रहा है. वे मीडिया स्टार्स जो सारी 'इंडिया' का प्रवक्ता होने का दावा करते हैं, उनके चेहरे इतने फीके और रंगहीन, तमाम मेकअप के बावज़ूद, ऐसे मुर्झाए हुए पहले कभी नहीं दिखे.

यह कहने का मन होता है कि आज चाहे रजत शर्मा हों, बरखा दत्त, अर्नब गोस्वामी, राजदीप सरदेसाई या कोई और मीडिया महारथी, वह 'इंडिया' के किसी भी आम आदमी के खिलाफ़, किसी भी विधान सभा या लोकसभा की कांस्टिचुएंसी से चुनाव नहीं जीत सकता. टीवी की 'व्युअरशिप' को 'इंडिया' के साथ कन्फ़्यूज़ करने की गलतफ़हमी के ये लोग ला-इलाज रोगी हैं. वह जन-तंत्र, जिसके अब तक सारे शेयर्स कुछ गिने चुने अमीर घरानों के पास थे, अब शायद जनता उसी जनतंत्र में अपना 'शेयर' मांग रही है. गणतंत्र दिवस को लेकर ऐसी उत्सुकता पहले कभी नहीं हुई, जो अब ब-मुश्किल पांच दिन बाद है.

जाने-माने साहित्यकार उदय प्रकाश के फेसबुक वॉल से.


इसे भी पढ़ें…

आधे मीडिया मालिक मोदी के पक्षधर और आधे राहुल गांधी के साथ : केजरीवाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...