न्यूज एक्सप्रेस में नए लोगों का बड़े पदों पर आना जारी है. रविकांत मित्तल ने आजतक से इस्तीफा देकर न्यूज एक्सप्रेस में मैनेजिंग एडिटर के बतौर ज्वाइन किया है. रविकांत 'आजतक' के आउटपुट का काम देखने के अलावा इसी ग्रुप के 'तेज' चैनल के हेड थे. रविकांत जी न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
उधर, न्यूज एक्सप्रेस में अमित त्रिपाठी को चीफ आपरेटिंग आफिसर (सीओओ) का ओहदा दिया गया है. अमित इंडिया न्यूज से आए हैं. रविकांत और अमित दोनों ही विनोद कापड़ी को रिपोर्ट करेंगे.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





