दैनिक जागरण, पानीपत से चीफ सब एडिटर गौरव तंवर और सीनियर सब एडिटर कुलदीप बांगर ट्रांसफर कर दिया गया है. घर से दूर तबादला होने पर कुलदीप ने नौकरी छोड़ दी है. एक अन्य जानकारी के मुताबिक मेरठ से आए पुष्पेंद्र सिंह दैनिक जागरण, पानीपत यूनिट के जनरल मैनेजर बनाए गए हैं.
मनीष कुमार पांडेय ने फिर से पर्दाफाश डाट कॉम ज्वाइन कर लिया है. मनीष पर्दाफाश डाट कॉम की शुरुआती टीम में थे. दो साल पहले उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था. मनीष को उत्तराखंड में विशेष संवाददाता नियुक्त किया गया है. इसके पहले वे लखनऊ में टीवी100 सहित कई क्षेत्रीय चैनलों में काम कर चुके हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





