विख्यात पत्रकार हरिवंश को जनता दल का राज्य सभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों और पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की है. राज्य सभा के लिए नामांकन 28 जनवरी तक होगा तथा सात फरवरी को चुनाव होना है. उनके अलावा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कहकशां और कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को भी जनता दल (यू) ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है. राज्य सभा में जनता दल (यू) के शिवानंद तिवारी, साबिर अली और एनके सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है. उन्हीं के स्थान पर इन तीनों को प्रत्याशी बनाया गया है.
हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य बनाए जाने पर सोशल मीडिया में भी प्रसन्नता की लहर है. पत्रकार बिकास के. शर्मा अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं:
Bikash K Sharma : अभी अभी सूचना मिली कि प्रभात खबर (रांची) के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश जी को जनता दल (यु ) ने राज्य सभा से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है.. हरिवंश सर को बधाई, उनके जैसे गंभीर लेखकों को उच्च सदन में बहुत पहले स्थान मिलना चाहिए था.. हमलोग बचपन से जिनको पढ़ते आये, एक दो मौकों पर सुनने का मौका मिला, उन्हें अब संसद में मुद्दों पर बोलते हुए देखकर प्रसन्नता होगी..





