: कानाफूसी : यहां किसी खाने वाली खीर की बात नहीं हो रही, बात हो रही है दैनिक जागरण के जरिए चुने गए उन योग्य उम्मीदवारों की जिन्हें दैनिक जागरण ने रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए अपने कुनबे में शामिल करने के लिए चुना था. दैनिक जागरण ने ट्रेनी सबएडिटर और सबएडिटर पदों के लिए नवंबर माह में अपने कई सेंटर्स पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी जिसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी हो चुके हैं. लेकिन एक महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन उम्मदीवारों को चयन से संबधित कोई सूचना नहीं दी गई है.
वहीं अमर उजाला और हिंदुस्तान में भी बडे पैमाने पर लोगों की जरूरत है जिसके विज्ञापन भी प्रकाशित हो चुके हैं. खबर है कि दोनों ही संस्थानों के हाथ जागरण के चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट लग गई है, जिसके माध्यम से वह उन उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुला रहे हैं, कई अभ्यार्थियों का चयन हिंदुस्तान मुरादाबाद के लिए हो चुका है.इस बात की पुष्टि कई अभ्यार्थियों ने भी की है. अभ्यार्थी भी अभी तक इस असमंजस में है कि जागरण उन्हें कितनी सैलरी ऑफर करने वाला है, इसलिए उन्हें अमर उजाला और हिंदुस्तान के ऑफर ज्यादा उचित समझ में आ रहे हैं. जहां उन्हें 12 से 14 हजार तक के ऑफर मिल रहे हैं.
कानाफूसी कैटगरी की खबरें चर्चाओं, गासिप पर आधारित होती हैं. इन पर भरोसा करने से पहले अपने स्तर से पुष्टि जरूर कर लें.





