Rajesh Ranjan @Pappu Yadav : बिहार से राज्य सभा जा रहे जदयू उम्मीदवारों की सूची में वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश जी का नाम देखकर आश्चर्य हुआ। यह उम्मीदवारी प्रमाणित करती है कि नीतीश सरकार ने पत्रकारों से मधुर संबंध बनाकर विकास का झूठा ढ़ोल पूरे देश में पीटा है।
अब टिकट देकर नीतीश जी ने स्वयं विपक्ष के इन आरोपों को प्रमाणित कर दिया कि सरकार मीडिया के महिमामंडन के बूते ही चलती रही है। हकीकत में, नीतीश की सरकार तो जातिवाद को और बढ़ावा देने की अपराध में शामिल है। मुझे लगता है कि टिकट लेने से हरिवंश जी की ख्याति-छवि को भी नुकसान पहुंचा है।
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के फेसबुक वॉल से.






