टैम के टामियों को बड़ा बुरा लगा है. केंद्र सरकार ने टीआरपी के लिए जो नई गाइडलाइन जारी की उसके खिलाफ टामियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है. टैम की ही एक कंपनी कंटार मीडिया की तरफ से यह याचिका दायर की गई है.
द हिंदू अखबार समूह की कंपनी कस्तूरी एंड सन्स लिमिटेड (केएसएल) के आर्थिक अखबार 'द हिंदू बिजनेस लाइन' को नए लुक, डिजाइन और कंटेंट के साथ रीलांच किया गया है. इस अखबार के संपादक मुकुंद पद्मनाभन हैं. नए डिजाइन का काम अरविंद पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कंटेंट लेवल पर कई बदलाव किए गए हैं. अखबार के इन्वेस्टर सेक्शन का नया अवतार है ‘पोर्टफोलियो’. इसी तरह ‘बीएल इंक’ नई साप्ताहिक मैगजीन है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहंचा सकते हैं.





