Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

जयवीर तोमर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बागपत : वरिष्ठ पत्रकार जयवीर सिंह तोमर का शनिवार प्रात: उनके पैतृक गांव रंछाड़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नम आंखों से मीडिया जगत के अलावा राजनीतिक, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के लिए बागपत ही नहीं अन्य कई जिलों के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

बागपत : वरिष्ठ पत्रकार जयवीर सिंह तोमर का शनिवार प्रात: उनके पैतृक गांव रंछाड़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नम आंखों से मीडिया जगत के अलावा राजनीतिक, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के लिए बागपत ही नहीं अन्य कई जिलों के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

पूर्व विधायक स्व. कटार सिंह के पुत्र जयवीर सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार थे, जिनका शुक्रवार देर शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। शनिवार प्रात: उनके पैतृक गांव रंछाड़ में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और करीब 10 बजे उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनके इकलौते पुत्र उत्कर्ष ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शोक संवेदना प्रकट करने के लिए बागपत, मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर से मीडियाकर्मी पहुंचे। वरिष्ठ पत्रकार ओमकार चौधरी, यशपाल सिंह के अलावा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी साहब सिंह, पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, विधायक वीरपाल राठी, जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायिक सदस्य जमाल अख्तर, भाजपा नेता सर्वदमन त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, रालोद जिलाध्यक्ष अनिल जैन, सोमेंद्र ढाका व अनुज ढाका, बृजपाल शास्त्री, सुनील रोहटा, पहलवान शौकेंद्र तोमर आदि ने भी शोक संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वरिष्ठ पत्रकार जयवीर सिंह तोमर के निधन से जिला शोक में डूबा हुआ है। मीडिया के अलावा राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, शिक्षा क्षेत्रों के लोगों ने शोकसभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बागपत में दैनिक जागरण कार्यालय पर हुई शोकसभा में ब्यूरो चीफ रामानुज ने कहा कि उनके जाने से मीडिया को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दौरान पंकज तोमर, राजीव पंडित, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप राघव, गौरव कुमार, अमित पुंडीर, वीबी शास्त्री, नीरज त्यागी, सुरेंद्र कश्यप, अनुराग गुप्ता, रोहित आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बड़ौत कार्यालय पर हुई शोकसभा में विनीत तोमर, नवीन चिकारा, संदीप कुमार, मनोज कलीना, वीरपाल दाहा, प्रहलाद खोखर, इंशाद अली, गफ्फार, रोबिन, विकास आदि ने शोकसभा कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इनके अलावा आम आदमी पार्टी कार्यालय, रालोद कार्यालय, नगर जाट सभा, बागपत व्यापारी एसोसिएशन, राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन, भारतीय किसान यूनियन, बागपत चिकित्सा संघ, बड़ौत में अखिल भारतीय मानव मिलन, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन आदि ने भी उनके निधन पर शोकसभाएं आयोजित कीं।

खेकड़ा से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार जयवीर सिंह तोमर के निधन पर गणमान्य लोगों ने गहरा शोक जताया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विजय मान, प्रवीण कुमार, विपिन कुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा, विकास कुमार, राकेश मोहन, डा. दिनेश बंसल, समाजसेवी वेदपाल सिंह यादव, अर्जुन सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त कीं। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...