लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजी तो ईटीवी ने भी कमर कस ली. ईटीवी ने एनटीआई मीडिया प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक नए प्रोग्राम का आगाज कर दिया है। नाम है- 'वोट करेगा इंडिया'। एनटीआई मीडिया वही प्रोडक्शन हाउस है जिसने यूपी विधानसभा चुनाव में ईटीवी के लिए 'वोट करेगा यूपी' प्रोग्राम बनाया था। इस प्रोग्राम को काफी टीआरपी मिली थी।
एक बार फिर एनटीआई प्रोडक्शन हाउस के सीएमडी त्रिदीब रमण ईटीवी के सभी क्षेत्रीय चैनलों में शाम 6 बजे से एंकरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोग्राम की खासियत है इसका पैकेज। इसमें उन सभी पहलुओं को एक-एक करके उकेरा जा रहा है जो आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिक निभाने वाले हैं। वहीं चुनावी चटपट में उन खबरों को रखा जा रहा है जो खबर बनने से पहले की आहट होती है। 'चोट करेगा ताऊ' सेग्मेंट में बड़े से बड़े नेता पर कटाक्ष करता 'ताऊ' बखिया उधेड़ रहा है।





