इलाहबाद के एनडीटीवी संवाददाता मानवेन्द्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वो करीब आठ सालों से एनडीटीवी के लिए काम कर रहे थे. बीते कुछ महीनों से उनका चैनल के साथ काम को लेकर मनमुटाव-सा चल रहा था. खबर है कि मानवेन्द्र सिंह 'न्यूज़ नेशन' के साथ जुड़ने जा रहे हैं.
मानवेन्द्र ने एनडीटीवी के लिए कुम्भ और हाईकोर्ट सम्बंधी कई अच्छी खबरें कीं. उन्हें प्रतिभाशाली युवा टीवी जर्नलिस्ट माना जाता है. खबर ये भी है कि अभी कई और एनडीटीवी संवाददाता चैनल को बाय बाय करने जा रहे हैं. वजह खबरों को लेकर प्रबंधन की घटिया नीतियां बतायी जा रही हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए कर सकते हैं.





