सुप्रीम कोर्ट की सरेआम धज्जी उड़ाई सुब्रत रॉय ने… सहारा के चीफ सुब्रत रॉय ने साफतौर पर से देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट से पंगा ले लिया है… कोलकाता में 27 नवंबर 2013 को सुब्रत रॉय ने सहाराकर्मियों को ज्ञान देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट 15 महीने बाद भी अपने फैसले को लागू नहीं करा पा रहा है… सुब्रत रॉय का दावा है कि भारत में एक नजीर बन गया है कि सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले को लागू नहीं करा पा रहा है…
सुब्रत रॉय खुलेआम सुप्रीम कोर्ट को चुनौती देते हुए कह रहे हैं कि सहारा सही है और कोर्ट गलत… अहंकार में चूर सुब्रत रॉय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पार्टी की घटना का जिक्र करते कहते हैं कि एक जज ने कहा- सुब्रत रॉय सेबी के बाद सुप्रीम कोर्ट को भी चुनौती दे सकते हैं… सुब्रत रॉय की हिमाकत देखिए कि जिस कोर्ट और न्याय की मानने की हर भाषण में दुहाई देते हैं उसी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं…
यह कोई छुपे हुए कैमरे का स्टिंग नहीं है… यह दुस्साहसी टिप्पणी तालियों के बीच सुब्रत रॉय ने अपने कर्मचारियों के बीच खुलेआम तौर पर की… नीचे हम वीडियो का लिंक दे रहे हैं… आप भी देखिए सुब्रत रॉय की हिमाकत…
इसे भी पढ़ें:
सेबी को बिना पूरा कागज दिए विदेश नहीं जा सकते सुब्रत राय : सुप्रीम कोर्ट





