पटना : बिहार की नीतीश सरकार ने पत्रकारों के लिए बीमा योजना को आज मंजूरी प्रदान कर दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान मंत्रिपरिषद ने बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना 2014 के स्वरुप एवं उसमें अंतर्निहित शर्तो को लागू किए जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी.
इस योजना के तहत दुर्घटना जोखिम के साथ पत्रकारों के स्वास्थ्य का इलाज भी शामिल हैं. मंत्रिपरिषद ने 19 राज्य उच्च पथ एवं वृहद जिला पथों का उन्नयन और निर्माण कार्या के लिए 541.85 करोड रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.
मंत्रिपरिषद ने अन्य राज्यों के उच्च न्यायालयों के न्यायधीशों एवं लोकायुक्तों को पारस्परिकता के अधार पर राज्य अतिथि घोषित किए जाने को भी मंजूरी प्रदान कर दी है. बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा और पंचायती राज सहित कुल 17 विषयों से जुडे प्रस्तावों को आज अपनी मंजूरी प्रदान की.






