भोपाल : हिंदी की साहित्यिक पत्रकारिता को सम्मानित किए जाने के लिए दिया जाने वाला पं. बृजलाल द्विवेदी अखिलभारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान इस वर्ष अक्सर (जयपुर) के संपादक डा. हेतु भारद्वाज को दिया जाएगा। डा. हेतु भारद्वाज साहित्यिक पत्रकारिता के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं और अक्सर से पहले वे ‘समय माजरा’ के भी संपादक रहे हैं।
पुरस्कार के निर्णायक मंडल में सर्वश्री विश्वनाथ सचदेव, विजयदत्त श्रीधर, गिरीश पंकज, रमेश नैयर और सच्चिदानंद जोशी शामिल थे। इसके पूर्व यह सम्मान वीणा(इंदौर) के संपादक स्व. श्यामसुंदर व्यास, दस्तावेज(गोरखपुर) के संपादक विश्वनाथ प्रसाद तिवारी एवं

डा. हेतु भारद्वाज
अब तक यह सम्मान समारोह इंदौर, रायपुर, बिलासपुर में आयोजित किया जा चुका है। इस बार सम्मान कार्यक्रम भोपाल में 7, फरवरी, 2012 को आयोजित किया गया है। मीडिया विमर्श पत्रिका के कार्यकारी संपादक संजय द्विवेदी ने बताया कि आयोजन में अनेक साहित्कार, बुद्धिजीवी और पत्रकार हिस्सा लेगें। इस अवसर ‘साहित्यिक पत्रकारिता का भविष्य’ विषय पर व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति






