नई दिल्ली, 28 जनवरी। अशोका होटल में आयोजित 33वीं अन्तर्राष्ट्रीय एन.आर.आई. कांफ्रेंस में डीडी न्यूज नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्राकार डॉ. ओ.पी. यादव को ‘‘महात्मा गांधी मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। यादव को यह पुरस्कार केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री तारिक अनवर, पूर्व राज्यपाल श्री भीष्म नारायण सिंह, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य गुरिंदर सिंह और हांगकांग जैम्स स्टोन इंडस्ट्री के चैयरमेन एवं एनआरआई. नीरज कुमार जैन ने दिया। पुरस्कार के रूप में यादव को महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तारिक अनवर से महात्मा गांधी मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड ग्रहण करते डॉ. ओ.पी.यादव
डॉ. यादव को यह पुरस्कार उनके विशेष कार्यक्रम ‘‘गांधी और खादी विजन फोर वर्ल्ड’’ के लिए दिया गया है। इसका प्रसारण 33वीं अन्तर्राष्ट्रीय एनआरआई कांफ्रेंस में किया गया था, जिसकी दुनिया भर से आए प्रवासी भारतीयों ने काफी सराहना की थी। पुरस्कार देने के बाद मंत्री श्री तारिक अनवर ने डॉ. यादव के व्यक्तित्व पर प्रकार डालते हुए उनके द्वारा निष्पक्ष रूप किए गय कार्यों की सराहना की। हांगकॉग निवासी श्री नीरज के. जैन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम निश्चित तौर पर प्रवासी भारतीयों को अपने वतन से जोड़ने के साथ गांधी जी के शांति संदेश को दुनियाभर में पहुंचाने में मददगार साबित होगें।
इस अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का आयोजन ‘‘एनआरआई वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया’’ की और से किया गया था जिसमें 250 से भी अधिक प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया और देश के विकास के लिए निवेश की पहल की।
Rajasthan Information Centre,New Delhi.