Yashwant Singh : 'एक न्यूज चैनल में भड़ैती के कुछ सीन' नामक सिरीज के प्रकाशित किए जाने पर साधना न्यूज चैनल वालों ने भड़ास पर मुकदमा किया… चार तारीख को पेशी है, दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में… पहले साधना वाले कोर्ट के माध्यम से मेरे पुराने पते पर नोटिस भेजते रहे.. पर वहां कोई था नहीं, इसलिए नोटिस रिसीव नहीं हुआ… उन लोगों ने मेरे एक करीबी मित्र से किसी बहाने से मेरा नया पता हासिल किया और धड़ाधड़ चार नोटिस सर्व करा दिए…
मैंने भी अपने वकील साहब को जगा दिया है.. उन्होंने लंबा चौड़ा जवाब तैयार कर साधना वालों को निपटाने की तैयारी कर ली है… पर मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही है अब तक कि इन साधना न्यूज वालों को कैसे पता चल गया कि ये सब उन्हीं के बारे में लिखा जा रहा है… जरा आप भी पढ़िए…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.





