Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

विधायक के गुर्गों ने की पत्रकार की पिटाई

: पत्रकारों ने विधायक की खबर छापने पर रोक लगायी : चक्रधरपुर (झारखंड) पत्रकार संघ ने मनोहरपुर भाजपा विधायक गुरुचरण नायक और भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय संघ के बैठक के दौरान चक्रधरपुर फोरेस्ट हाउस में ली गयी. दरअसल दो दिन पहले विधायक गुरुचरण नायक के गुर्गों ने सोनुआ प्रखंड के दो पत्रकारों की बीच चौराहे पर पिटाई की थी. पत्रकार किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. जिससे उनकी जान बच गयी.

: पत्रकारों ने विधायक की खबर छापने पर रोक लगायी : चक्रधरपुर (झारखंड) पत्रकार संघ ने मनोहरपुर भाजपा विधायक गुरुचरण नायक और भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय संघ के बैठक के दौरान चक्रधरपुर फोरेस्ट हाउस में ली गयी. दरअसल दो दिन पहले विधायक गुरुचरण नायक के गुर्गों ने सोनुआ प्रखंड के दो पत्रकारों की बीच चौराहे पर पिटाई की थी. पत्रकार किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. जिससे उनकी जान बच गयी.

पत्रकारों को पीटने का कारण महज इतना था की पत्रकारों ने विरोधी दल द्वारा विधायक गुरुचरण नायक का पुतला जलाने की खबर छापी थी. पुतला जलाने की खबर जिस दिन छपी, उसी दिन से पीड़ित पत्रकार हिंदुस्तान दैनिक के योगेश्वर मुर्मू और दैनिक भास्कर के रुपेश प्रधान को धमकियाँ मिलनी शुरू हो गयी थी. पीड़ित पत्रकारों को यह अहसास भी नहीं हुआ की विधायक गुरुचरण नायक के गुर्गे गुंडागर्दी पर उतर आयेंगे. भाजपा के गुर्गों की पिटाई का शिकार बने पत्रकारों ने सोनुआ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें विधायक प्रतिनिधि सुन्दर लाल महतो, त्रिभुवन महतो, ब्रजेश पटेल, जुडो महतो और राजेश प्रधान को अभियुक्त बनाया गया है. इनमें से त्रिभुवन महतो नक्सली के आरोप में जेल की हवा खा चुका है.

पत्रकारों ने बैठक में सर्वसम्मति से संघ का प्रस्ताव पारित किया कि आज के बाद विधायक गुरुचरण नायक और भाजपा द्वारा आयोजित किसी कार्यक्रम का कवरेज करने कोई पत्रकार नहीं जायेगा और ना ही विधायक और भाजपा सम्बन्धी खबर मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित की जाएगी. यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक विधायक और उसके दोषी गुर्गे सार्वजानिक तौर पर माफ़ी नहीं मांग लेते. अब तक इस मामले में विधायक गुरुचरण नायक की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है. इधर इस घटना की जानकारी सभी मीडिया हॉउस के सम्पादक व झारखण्ड प्रेस क्लब और नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. पत्रकारों का मानना है कि भाजपा विधायक गुरुचरण नायक सत्ता के नशे में चूर हैं. उन्हें इस बात की फिक्र कहाँ कि उसके गुर्गे देश के चौथे खम्बे पर प्रहार कर रहे हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबन्ध लगाने का कानून जुर्म कर रहे हैं.

जय कुमार, सह सचिव
अनुमंडल पत्रकार संघ चक्रधरपुर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...