दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कैंसर के आपरेशन के बाद वीरेन डंगवाल अब दिल्ली स्थित अपने बेटे के घर लौट आए हैं. उनका पिछले दिनों मेजर आपरेशन हुआ. कई घंटे तक वह आपरेशन थिएटर में ही रहे. बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया. अब उन्हें घर भेज दिया गया है. डाक्टरों ने कुछ जांच के लिए उन्हें अस्पताल बुलाया और पाया कि सारा कुछ ठीक रहा.
उधर एक दुखद सूचना मेरठ से है. सुभारती ग्रुप के अखबार दैनिक प्रभात के संपादक सुनील छंइया के बारे में सूचना मिली है कि उनको ब्रेन हैमरेज हो गया है. वह मेरठ में ही सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. मेरठ के पत्रकारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए दे सकते हैं.





