Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

मध्य प्रदेश

माखनलाल में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा बोले- बलिदान की कीमत न वसूलें

: पं. माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर व्याख्यान का आयोजन : भोपाल । जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया और उसकी कीमत वसूल ली, वे समाज और देश का भला नहीं कर सकते। पत्रकार की रीढ़ कभी नहीं झुकनी चाहिए। पं. माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए यह बात वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा ने कही। वे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

: पं. माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर व्याख्यान का आयोजन : भोपाल । जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया और उसकी कीमत वसूल ली, वे समाज और देश का भला नहीं कर सकते। पत्रकार की रीढ़ कभी नहीं झुकनी चाहिए। पं. माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए यह बात वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा ने कही। वे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

श्री शर्मा ने कहा कि माखनलाल जी ने भाषा की शुद्धता और संस्कार के लिए जीवनभर संघर्ष किया। जब भारत सरकार ने राष्ट्रभाषा अधिनियम पारित किया तो उन्होंने विरोध स्वरूप पद्मविभूषण का अलंकरण सरकार को लौटा दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार दास ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी ने पत्रकारिता में जो योगदान दिया है, वह साहित्य के लिए भी धरोहर है। उन्होंने कहा कि माखनलाल जी से प्रेरणा लेकर युवाओं को आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बनने की तैयारी करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव प्रो. रामदेव भारद्वाज ने कहा कि सार्थक और सकारात्मक सोच के साथ जब पत्रकारिता की जाएगी तो उससे समाज और देश का उत्थान होगा। कार्यक्रम का संचालन मीता उज्जैन और आभार प्रदर्शन दीपक शर्मा ने किया।

नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन: पं. माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि के अवसर पर एमसीयू की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों सहित करीब दो सौ लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।

प्रेस विज्ञप्ति
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...