कल जो सुदर्शन टीवी में हुआ वो पत्रकारों के लिए काला दिन रहा। सुदर्शन के कई पत्रकारों ने पैसे बढाने की बात प्रबंधन से की। जब सेलरी न बढ़ाने जाने का जवाब मिला तो सभी ने कहा कि हमारा हिसाब कर दो और हम चले जाएंगे। पहले कुछ पुराने पत्रकारों ने जूनियरों को आगे बढाया। बाद में खुद पीछे हट गए। ऐसे में सभी जूनियरों को जाब से हाथ धोना पड़ा।
सुदर्शन में लोगों की सेलरी कभी नहीं बढ़ाई जाती। जब भी कोई सेलरी बढ़ाने की बात करता है तो उसे निकाल दिए जाने की धमकी दी जाती है। कल वहां ज्यादातर काम करने वालों ने चैनल छोड़ दिया। सुदर्शन में इंप्लाइज से काम भी बहुत लिया जाता है। लेकिन प्रबंधन उचित पैसा नहीं देता। पहले भी कुछ ऐसी घटना हुआ करती थी पर लोग जाब नहीं छोड़ते थे पर कल करीब ग्यारह लोगों ने एक साथ काम छोड़ दिया।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित





