नोएडा के पत्रकार राजकुमार चौहान के निधन पर बिलासपुर और दनकौर के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले राजकुमार चौहान का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. इस सिलसिले में एक शोकसभा का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंदगोपाल वर्मा के निवास पर आयोजित किया गया.
इसमें सतीश शर्मा जाफराबादी ने कहा कि पत्रकारिता मैं उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उनका जाना अपूरणीय क्षति है. हरिप्रकाश बाबा ने कहा कि अक्सर पत्रकारों के कार्यक्रमों मैं उनकी उपस्थिति से माहौल खुशनुमा हो जाता था क्योंकि वह गायक भी थे. जब भी कोई कार्यक्रम होगा उनकी कमी महसूस होगी. गौरतलब है कि राजकुमार चौहान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य थे और हर कार्यक्रम में शामिल होते थे. इस शोकसभा में विवेक नागर, घनश्याम पाल निर्मल, चंद्रमणि तिवारी, शफी मौहम्मद सैफी, अंबर मांगलिक, दीपक शर्मा, गोपाल बसु आदि शामिल हुए.





