Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

आईजी स्तर के अधिकारी को नियम-विरुद्ध कार्यमुक्त किया, गाड़ी, ड्राइवर छीने

लखनऊ। एडीजी अभियोजन आर. एन. सिंह ने आज आईजी अमिताभ ठाकुर को ना सिर्फ एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया बल्कि उनके साथ सम्बद्ध स्टेनो, अर्दली, ड्राइवर तथा सुरक्षाकर्मी भी हटा लिए। यहाँ तक कि श्री ठाकुर के साथ सम्बद्ध गाड़ी भी हटा ली। श्री ठाकुर को अपनी निजी गाडी बुलानी पड़ी।

लखनऊ। एडीजी अभियोजन आर. एन. सिंह ने आज आईजी अमिताभ ठाकुर को ना सिर्फ एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया बल्कि उनके साथ सम्बद्ध स्टेनो, अर्दली, ड्राइवर तथा सुरक्षाकर्मी भी हटा लिए। यहाँ तक कि श्री ठाकुर के साथ सम्बद्ध गाड़ी भी हटा ली। श्री ठाकुर को अपनी निजी गाडी बुलानी पड़ी।

दरअसल, कल श्री ठाकुर का मात्र पंद्रह दिनों में ही अभियोजन विभाग से नागरिक सुरक्षा में ट्रांसफर हुआ था। चूँकि श्री सिंह पिछले दो सालों से अभियोजन कार्यालय में तैनात हैं और श्री ठाकुर द्वारा विभागीय गड़बड़ियों पर ध्यान दिया जाना शुरू कर दिया गया था। अतः श्री सिंह ने यह आदेश पाते ही, नियमविरुद्ध कार्य करते हुए उन्हें एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया। जबकि इस आदेश का पालन श्री सिंह को नहीं करना था बल्कि श्री ठाकुर को करना था। स्थिति से अवगत कराने पर श्री सिंह ने आक्रोश में आ कर आईजी स्तर के एक अधिकारी के साथ इस प्रकार का कृत्य किया।

श्री ठाकुर का कहना है कि वे अभी तक अभियोजन विभाग से नियमानुसार कार्यमुक्त नहीं हुए हैं और उन्होंने अपने ट्रांसफर के सम्बन्ध में प्रत्यावेदन भेजा है। वे आगे शासन के अग्रिम आदेश तक अपना कार्य करते रहेंगे।

 

डॉ नूतन ठाकुर, # 094155-34525

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...