Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्तान ने धोखाधड़ी के नाम पर पाठकों से की धोखाधड़ी

उत्तर प्रदेश में पाठको के बीच अपनी जमीन बनाने की कोशिश करने में जुटा हिंदुस्तान अखबार पाठकों को अपनी न्यूज रिपोर्ट के आधार पर गुमराह करने में जुटा हुआ है। हिंदुस्तान के 9 जनवरी के अंक में पहले पन्ने पर 'कुछ अलग' कालम में एक न्यूज आइटम इटावा के एक उभरते हुये कवि गौरव चौहान की कृति 'धोखाधड़ी' को लेकर प्रकाशित किया गया है। उत्तर प्रदेश के इटावा में आने वाले कानपुर संस्करण की इस न्यूज को लिखा है अखिल सक्सेना ने। बाई लाइन में बाकायदा 'इटावा/अखिल सक्सैना' उल्लेख है।

लेकिन यही खबर लखनऊ संस्करण में पहले पन्ने पर गोपेश्वर से क्रांति भटट नाम से जारी हुई है। इसी तरह से यही न्यूज देहरादून के गोपेश्वर संस्करण में भी क्रांति भटट के नाम से जारी है। न्यूज का एंगल और लिखावट करीब करीब एक जैसी है। फिर एक ही खबर को अलग अलग एडिशनों में अलग अलग रिपोर्टरों के नाम से प्रकाशित करने का तुक क्या है। यह तो पाठकों के साथ धोखाधड़ी है।

ज्ञात हो कि इटावा के कवि गौरव चौहान ने कोलावरी के चुनावी वर्जन धोखाधड़ी को पेश किया है। इसके बारे में भड़ास पर भी खबर प्रकाशित हो चुकी है। इसी धोखाधड़ी हाय गीत के बारे में खबर हिंदुस्तान ने अलग अलग रिपोर्टरों के नाम से अलग अलग एडिशन्स में प्रकाशित की है।

कई सजग पाठक सोच रहे हैं कि हिंदुस्तान में जारी हुई यह न्यूज़ असल में किस रिपोर्टर ने लिखी है, इटावा के अखिल ने या फिर गोपेश्वर के क्रांति भट्ट ने। जिस न्यूज को हिंदुस्तान ने 'कुछ अलग' के नाम से पेश किया है, यही न्यूज भड़ास पर ''चुनाव में इटावा की भेंट कोलावरी की जगह धोखाधड़ी सुनिये'' नामक शीर्षक से 6 जनवरी को आ चुकी है।

इटावा से दिनेश शाक्य का रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...