कोलकाता : वरिष्ठ पत्रकार शंकर प्रसाद चौधरी का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। परिवार के सूत्रों ने कहा कि चौधरी लंबे समय से कई बीमारियों से पीड़ित थे और उन्होंने कल अंतिम सांस ली। चौधरी 90 के दशक के मध्य में यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया (यूएनआई) के कोलकाता ब्यूरो से मुख्य संवाददाता पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





