राजगढ़ (म. प्र.) : पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन राजगढ़ हाजिर कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जयराज कुबेर के अनुसार जिले के पचोर पुलिस थाना में पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक विजय वर्मा ने भोपाल से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता पंडित रमाकांत शर्मा को २६ जनवरी की दोपहर पचोर के गांधी चौक पर रोक कर अभद्र व्यवहार किया था।
इसके बाद गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के संभागीय अध्यक्ष माखन विजयवर्गीय के नेत्तृत्व में पत्रकारों ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जयराज कुबेर को एक ज्ञापन देकर पुलिस उप निरीक्षक विजय वर्मा को पचोर पुलिस थाना से तुरंत हटाने की मांग की थी और पुलिस थाना के सामने पत्रकारों द्वारा धरना देने की चेतावनी दी थी।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





