Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तराखंड

नीरा राडिया ने बुक कराया था बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी के लिए कमरा

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केशव एन नंबूदरी को दिल्ली के महरौली इलाके के होटल में तीस साल की महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुजारी के साथ रह रहे उसके रिश्तेदार को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि नंबूदरी जिस कमरे में ठहरा था उसे पूर्व कारपोरेट दलाल नीरा राडिया ने बुक करवाया था। वह दो फरवरी को अपने रिश्तेदार के साथ केरल से दिल्ली पहुंचा था और राडिया के ड्राइवर के परिचय-पत्र के आधार पर होटल के कमरे में दाखिल हुआ। शीतकाल में मंदिर बंद होने के बाद वह केरल चला गया था। मई में मंदिर का द्वार खुलने से पहले उसे मार्च में बदरीनाथ लौटना था।

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केशव एन नंबूदरी को दिल्ली के महरौली इलाके के होटल में तीस साल की महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुजारी के साथ रह रहे उसके रिश्तेदार को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि नंबूदरी जिस कमरे में ठहरा था उसे पूर्व कारपोरेट दलाल नीरा राडिया ने बुक करवाया था। वह दो फरवरी को अपने रिश्तेदार के साथ केरल से दिल्ली पहुंचा था और राडिया के ड्राइवर के परिचय-पत्र के आधार पर होटल के कमरे में दाखिल हुआ। शीतकाल में मंदिर बंद होने के बाद वह केरल चला गया था। मई में मंदिर का द्वार खुलने से पहले उसे मार्च में बदरीनाथ लौटना था।

उत्तराखंड की महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को नंबूदरी ने उसे फोन कर होटल में मिलने के लिए बुलाया। महिला के मुताबिक, उसने होटल में मिलने को टालने की कोशिश की लेकिन पुजारी के बहुत जिद करने पर वह चली गई। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल पहुंचने पर पुजारी उसे कमरे में ले गया। होटल के कमरे के अंदर पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। पुजारी ने उससे कहा कि वह बाहर जाए और दरवाजा बंद कर दे।

महिला ने आरोप लगाया कि कमरे के अंदर सिगरेट के जले हुए टुकड़े थे। कमरे में शराब की बू भी आ रही थी। उसके बाद पुजारी ने उसे एक गिलास पानी देने को कहा। जब वह उसे पानी का गिलास देने आगे बढ़ी तो उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला की शिकायत के बाद नंबूदरी और उसके रिश्तेदार विष्णु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा जा रहा है कि महिला गर्भवती है। सूत्रों के मुताबिक, संस्कृत भाषा में पीएचडी नंबूदरी ने कहा कि होटल के कमरे में उसने शराब पी थी। नंबूदरी की कई राजनेताओं, फिल्मी सितारों और कारोबारियों से अच्छी जान-पहचान है। पीड़िता के परिवार से उसकी पुरानी पहचान थी। उसके पिता और पति के साथ वह पिछले 13 सालों से संपर्क में था।

पुजारी ने आरोप लगाया कि महिला उससे मिलने की जिद कर रही थी, लेकिन उसके पास ज्यादा वक्त नहीं था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि पीड़िता ने सोमवार को जब उसे फोन किया तो वह मिलने के लिए राजी हो गया। नंबूदरी के मुताबिक, महिला के अपने पति के साथ कुछ मतभेद थे और वह उससे इस मामले में मशविरा चाह रही थी। उसने दो दिन पहले महिला को बार-बार फोन कर परेशान करने के लिए फटकार भी लगाई थी। उसने तो सोमवार को भी उससे मिलने से इनकार कर दिया था। लेकिन उसके जिद के कारण राजी हो गया।

नंबूदरी और विष्णु प्रसाद को सोमवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट श्रेया अरोड़ा मेहता के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया क्योंकि पुलिस ने उनसे हिरासत में पूछताछ करने की मांग नहीं की। दिल्ली पुलिस ने बताया कि केशव और विष्णु की हिरासत उन्हें नहीं चाहिए क्योंकि उन्होंने पहले ही मामले से जुड़ी अहम चीजें जब्त कर ली हैं और अब इस मामले में किसी और की गिरफ्तारी नहीं करनी है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि दोनों व्यक्ति गिरफ्तारी के समय नशे में थे। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान को लेकर कोई विवाद नहीं है। अरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 342 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रमुख गणेश गोदियाल ने कहा कि गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि के तुरंत बाद उन्हें प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य पुजारी पद से निलंबित कर दिया गया है।  गोदियाल ने कहा कि जब तक अदालत उन्हें सभी आरोपों से बरी नहीं कर देती, नायब रावल वीसी ईश्वर प्रसाद मंदिर के मुख्य पुजारी का पद संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें:

बद्रीनाथ मंदिर के रावल (पुजारी) छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, 238 साल की परंपरा टूटी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...