रिलायंस ब्रॉडकास्ट के ज्वाइंट वेंचर वाले टीवी कारोबार बिग सीबीएस ने रीजनल चैनल के क्षेत्र में कदम रख दिया है। रिलायंस ब्रॉडकास्ट के सीईओ तरुण कटियाल का कहना है कि कंपनी के टीवी कारोबार ने पहली बार क्षेत्रीय टीवी चैनल में कदम रखा है। बिग सीबीएस जल्द ही स्पार्क पंजाबी नाम से चैनल शुरू करने जा रहा है। फिलहाल बिग सीबीएस प्राइम के कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है।
तरुण कटियाल का मानना है कि फिलहाल कंपनी का टीवी कारोबार अपने शुरुआती दौर में ही चल रहा है। हालांकि कंपनी के कुल कारोबार में रेडियो कारोबार का हिस्सा 70-80 फीसदी पर पहुंच गया है। रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ज्वाइंट वेंचर की ओर से ये चौथा चैनल होगा। इससे पहले कंपनी के बिग सीबीएस प्राइम, लव और स्पार्क नाम से चैनल चल रहे हैं। बिग सीबीएस स्पार्क पंजाबी 14 जनवरी 2012 को लॉन्च किया जाएगा।
इस चैनल का प्रसारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में होगा। इस चैनल को डिजीटल और एनालॉग प्लेटफॉर्म के जरिए प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में रिलायंस ब्रॉडकास्ट ने बिग मैजिक नाम से हिंदी मनोरंजन चैनल लॉन्च किया था। वहीं यूरोप के आरटीएल ग्रुप के साथ मिलकर कंपनी की वित्त वर्ष 2013 के पहली तिमाही में 2 चैनल लॉन्च करने की योजना है।
साभार : Moneycontrol.com





