इंडिया टुडे समूह के पब्लिशिंग डायरेक्टर मैल्कम मिस्त्री ने इस्तीफा दे दिया है. पहली अप्रैल से वे संस्थान से पूरी तरह अलग हो जाएंगे. बताया जा रहा है कि वे कुछ नया काम शुरू करने वाले हैं. उधर, इंडिया टुडे में ही एक अन्य बदलाव में मनोज शर्मा को ग्रुप बिजनेस हेड बनाया गया है.
मनोज शर्मा इंडिया टुडे समूह में 18 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं. वरुण कोहली को ग्रुप के अखबार ‘मेल टुडे’ का एड सेल्स का काम सौंपा गया है. वे, ‘मेल टुडे’ के एसोसिएट पब्लिशर रहेंगे और मनोज शर्मा के अधीन काम करेंगे. मनोज शर्मा की रिपोर्टिंग इंडिया टुडे समूह के सीईओ आशीष बग्गा को रहेगी.
न्यूज एक्सप्रेस के साथ सुभाष कदम ने नई पारी शुरू की है. वे स्टार न्यूज, न्यूज 24 समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं. वरिष्ठ पत्रकार सौरव मजूमदार नेटवर्क18 समूह की पत्रिका इंटरप्रेन्योर में बतौर संपादक जुड़ गए हैं. 18 सालों से आर्थिक पत्रकारिता से जुड़े मजूमदार अभी तक बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ थे.





