Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘सनातन’ चैनल में कर्मचारियों को कई महीने से सेलरी नहीं मिली, काम बंद करने की तैयारी

न्यूज चैनल में तो पत्रकारों का शोषण होता ही है, इनसे पीछे भक्ति चैनल भीनहीं. अभी हम बात कर रहे हैं सनातन चैनल की. सनातन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इस सनातन चैनल का आफिस नोएडा के सेक्टर 65 में स्थित है. यहां कर्मचारियों को वक्त पर तनख्वाह नहीं मिल रही है. करोड़ों रुपये से तैयार इस चैनल की बिल्डिंग हर पल चमकती रहती है लेकिन इसके भीतर बेचारे कर्मचारी 10-12 हजार की सेलरी के लिए रो रहे हैं और मुर्झाए चेहरे लिए बेमन से काम करते रहते हैं.

न्यूज चैनल में तो पत्रकारों का शोषण होता ही है, इनसे पीछे भक्ति चैनल भीनहीं. अभी हम बात कर रहे हैं सनातन चैनल की. सनातन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इस सनातन चैनल का आफिस नोएडा के सेक्टर 65 में स्थित है. यहां कर्मचारियों को वक्त पर तनख्वाह नहीं मिल रही है. करोड़ों रुपये से तैयार इस चैनल की बिल्डिंग हर पल चमकती रहती है लेकिन इसके भीतर बेचारे कर्मचारी 10-12 हजार की सेलरी के लिए रो रहे हैं और मुर्झाए चेहरे लिए बेमन से काम करते रहते हैं.

16 कर्मचारियों की सेलरी नवंबर से नहीं मिली है. यहां सनातन चैनल में सेलरी हर महीने की 20 तारीख को मिल जानी चाहिए लेकिन अभी तक नवंबर-दिसंबर की सेलरी भी नहीं आई है. यहां के कर्मचारी रोजाना सेलरी के लिए उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं. चैनल के मालिक की कोशिश होती है कि वह बिना कुछ दिए लोगों से अधिकतम काम करा ले. भक्ति, प्रवचन, नैतिकता और अध्यात्म पर केंद्रित इस चैनल पर दिन भर बाबाओं की बड़ी बड़ी बातें प्रसारित होती रहती हैं पर चैनल का मालिक खुद अपने जीवन में इन नैतिक प्रवचनों का एक अंश भी शामिल नहीं किए हुए है.

जो व्यक्ति अपने अधीन काम करने वालों को सेलरी वक्त पर नहीं दे सकता उससे किसी और नैतिकता की क्या उम्मीद की जा सकती है. काम करने वाले बिना सेलरी कैसे जीते होंगे, उनके बच्चे कैसे स्कूल जाते होंगे, घर में क्या दिक्कत आती होगी, इससे चैनल मालिक को कोई मतलब नहीं. बताया जा रहा है कि चैनल के कर्मचारी जल्द ही काम बंद कर देने की तैयारी किए बैठे हैं. वहीं कुछ कर्मचारी श्रम विभाग में गोपनीय पत्र लिखकर सेलरी दिलाने की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...